Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Accused caught in Samalkha while transporting 1,033 kg of poppy husk concealed in a canter truck.
{"_id":"6a54b5a3386afc5110084de8","slug":"video-panipat-accused-caught-in-samalkha-while-transporting-1033-kg-of-poppy-husk-concealed-in-a-canter-truck-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: कैन्टर में छिपाकर ले जा रहा था 1033 किलो डोडा चूरा, समालखा में पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: कैन्टर में छिपाकर ले जा रहा था 1033 किलो डोडा चूरा, समालखा में पकड़ा गया आरोपी
समालखा (पानीपत)। जीटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर को काबू करते हुए कैन्टर से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया है। आरोपी पंजाब से नशीला पदार्थ लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना समालखा पुलिस टीम गश्त और अपराध जांच के दौरान जीटी रोड पर पट्टी कल्याणा के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैन्टर चालक बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर पंजाब की ओर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने भोड़वाल माजरी के पास फोरलेन पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद दिल्ली की ओर से आ रहे संदिग्ध कैन्टर को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम नीतिश कौशल निवासी होशियारपुर (पंजाब) बताया। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी का विकल्प दिया गया। डीएसपी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कैन्टर में 601 पेटियां फैब्रिक कंडीशनर की मिलीं। इनके नीचे छिपाकर रखे गए 51 प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा बरामद हुआ। सभी कट्टों का वजन करीब 1033 किलो 970 ग्राम पाया गया। पुलिस ने पूरे माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 15(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे मामले की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य भी सुरक्षित किए गए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
थाना समालखा पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।