{"_id":"6a54be69e5e3b20eb907fd1a","slug":"video-rajnath-singh-nitin-gadkari-yogi-adityanath-arrive-at-lucknow-kanpur-expressway-inauguration-venue-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे राजनाथ, गडकरी, योगी और ब्रजेश पाठक, कुछ देर में होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे राजनाथ, गडकरी, योगी और ब्रजेश पाठक, कुछ देर में होगा लोकार्पण
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सेना के हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद चारों नेताओं का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग पहले से मौजूद हैं। कुछ ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित करेंगे।
करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस छह लेन एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 35 से 45 मिनट रह जाएगा। एक्सप्रेसवे से राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यातायात का दबाव कम होने के साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।