{"_id":"6a54b41a6a7135e8b60fdcfe","slug":"video-video-sharavasata-ma-pakaja-cathhara-bl-sagathana-ma-karayakaratao-ka-raya-sa-haga-nayakataya-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रावस्ती में पंकज चौधरी बोले- संगठन में कार्यकर्ताओं की राय से होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रावस्ती में पंकज चौधरी बोले- संगठन में कार्यकर्ताओं की राय से होंगी नियुक्तियां
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी नियुक्तियां कार्यकर्ताओं की राय और गहन विचार-विमर्श के बाद ही तय होंगी। चौधरी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के दान में कथित हेराफेरी की जांच के लिए एसआईटी जांच को पारदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक परिवार है। उन्होंने पार्टी के भीतर किसी भी तरह के गंभीर मतभेद की खबरों का खंडन किया।
पंकज चौधरी ने कहा कि नौ साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान बम और कटार से की जाती थी। योगी सरकार के आने के बाद से प्रदेश भयमुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार 'सबका साथ सबका विकास' की भूमिका निभा रही है। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की बेहतर व्यवस्था करने में जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं कुछ कमियां हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए सरकार तत्पर है।
जनपद में मेडिकल कॉलेज की संस्तुति सरकार द्वारा मिल गई है। जल्द ही उसका क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। बाढ़ की सुरक्षा हेतु सरकार की अच्छी पहल चल रही है। चौधरी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता को गुमराह करके सफलता हासिल करने की कोशिश की है। जनता उन्हें 2027 में सबक सिखा देगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडे, जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, दिवाकर शुक्ला, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, साकेत मिश्रा, सुभाष सत्य, रमन सिंह सहित कई कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।