फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman dies after being struck by lightning.

Shravasti News: बिजली गिरी, चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being struck by lightning.
परसिया राजा गांव में घटना के बाद जुटी भीड़।
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के परसिया राजा गांव में शनिवार को धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनीता देवी (38) शनिवार शाम अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर अनीता गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन जब तक उन्हें चिकित्सालय पहुंचाते तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed