फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Appointments in the organization will be made based on the views of party workers: Pankaj Chaudhary

संगठन में कार्यकर्ताओं की राय से होंगी नियुक्तियां : पंकज चौधरी

Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Appointments in the organization will be made based on the views of party workers: Pankaj Chaudhary
 होटल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कटरा/वीरपुर (श्रावस्ती)। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को श्रावस्ती जिले का दौरा किया। उन्होंने कटरा स्थित एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में पंकज चौधरी ने भाजपा के नौ सालों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि नौ साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान बम और कट्टे से होती थी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश भय मुक्त हुआ है। आज बहन-बेटियां बेझिझक घर से निकल रही हैं और व्यापारियों के प्रतिष्ठान सुरक्षित हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास की भूमिका निभा रही है। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की बेहतर व्यवस्था करने में जुटी है। देश का 60 से 65 फीसदी हाईवे उत्तर प्रदेश में बना है।
विज्ञापन

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में विदेशों में डंका बजाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। श्रावस्ती में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज निर्माण को संस्तुति मिल गई है। जल्द ही उसका क्रियान्वयन शुरू होगा। सरकार बाढ़ से सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करवा रही है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जनता उन्हें 2027 में सबक सिखा देगी। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडे, जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, एमएलसी साकेत मिश्रा, पदमसेन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका
यूजीसी को लेकर ब्राह्मण समाज में फैले आक्रोश से संबंधित सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। यह किसी जाति विशेष की राजनीति नहीं करती है। लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल बना है, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी आदि की प्रतिमाएं हैं। संगठन विस्तार पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही नियुक्तियां होंगी और जिम्मेदारी का बंटवारा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक नियमित प्रवास, सतत संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का कार्य करने को कहा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के षड्यंत्रों को विफल करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 से भी बड़ी विजय सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed