सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the level was not correct, the mayor had the road dug up and rebuilt.

Sonipat News: लेवल ठीक नहीं होने पर मेयर ने सड़क उखड़वा कर बनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
When the level was not correct, the mayor had the road dug up and rebuilt.
फोटो : सोनीपत की बत्रा कॉलोनी में गली निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान ठेकेदार को निर्दे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए लहजे में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पार्षद संजीव वलेचा के साथ बत्रा कॉलोनी में चल रहे गली निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया।
लेवल ठीक नहीं पाने पर उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए गली को उखड़वाकर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। ठेकेदार ने बुलडोजर लगाकर गली को उखड़वाया और फिर से निर्माण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बत्रा कॉलोनी के लोगों ने नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन से गली निर्माण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर शिकायत की थी। मंगलवार को गली सही तरीके से बनने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को चेताया कि निर्माण कार्य हर हाल में समय अवधि में पूरे किए जाएं। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए कहा।
सारंग रोड अंडरपास का भी किया दौरा
राजीव जैन ने डिस्पोजल की लाइन फटने के कारण सारंग रोड रेलवे अंडरपास में पानी भरने की समस्या के समाधान के लिए भी पार्षद संजीव वलेचा के साथ मौका देखा। उन्होंने सफाई कर्मचारी बुलाकर सीवरेज के ढक्कन हटवाए जिससे सड़क पर भरा पानी तेजी से निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed