{"_id":"6a18456c2d4e9772ea022251","slug":"woman-arrested-for-fraudulently-transferring-plot-in-her-name-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154640-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धोखे से प्लॉट नाम करवाने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धोखे से प्लॉट नाम करवाने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 28 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। 300 वर्ग गज के प्लॉट को फर्जी तरीके से अपने नाम करवाने वाली रोहतक की महिला को खरखौदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उक्त आरोपी महिला की तसदीक प्लॉट मालिक के रूप में करने वाले आरोपी गांव गढ़ी सिसाना के धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रोहतक के कुलताना गांव निवासी यीशु डागर ने 27 नवंबर 2025 को शिकायत दी थी कि उनकी शादी इसी वर्ष गढ़ी सिसाना के युवक से हुई थी। उनके ससुर ने उन्हें 300 वर्ग गज का प्लॉट दिया था। उन्हें कुछ दिन बाद पता चला कि उनका पति पहले से शादीशुदा है।
विवाद के बाद वह अपने मायके चली गई। जब वह अपने प्लाॅट को बेचने लगी तो पता चला कि सुसराल वालों ने फर्जी तरीके से उनका प्लाॅट अपने नाम करा लिया है। उनकी ननद की बेटी को उनकी जगह पर खड़ा कर रजिस्ट्री करवाई गई है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। रजिस्ट्री के दौरान फर्जी महिला की तस्दीक यीशु के रूप में करने वाले आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब जांच अधिकारी एसआई हरिप्रकाश ने यीशु के रूप में अपनी पहचान देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला बार-बार अपना ठिकाना बदल रही थी। उसे अब पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Trending Videos