सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work stopped due to irregularities in laying sewer line

Sonipat News: सीवर लाइन डालने में गड़बड़ी पर रुकवाया काम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Work stopped due to irregularities in laying sewer line
लहराड़ा बाईपास पर डाली जा रही सीवर लाइन का निरीक्षण करते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत : प्रव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने रविवार को लहराड़ा बाईपास पर डाली जा रही सीवर लाइन का निरीक्षण किया। लाइन के नीचे रोड़ी का बेस नहीं बनाने पर ठेकेदार को लताड़ लगाई और फोन करके अधिकारियों को काम रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोड़ी नहीं डालने के बारे में पूछने पर ठेकेदार ने कहा कि इसी पाइप के नीचे नहीं डाली बाकी पाइप के नीचे डाली जा रही है। राजीव जैन ने कार्यकारी अभियंता पदम भूषण को काम सही ढंग से न होने तक रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहराड़ा बाईपास पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नई पाइपलाइन डाली जा रही है ताकि बरसात के दिनों में बार-बार आ रही समस्या से छुटकारा मिल सके लेकिन सही ढंग से लाइन नहीं डाली गई तो समस्या सुलझने की बजाय जी का जंजाल बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed