{"_id":"69aeb3badf736dbe03018c63","slug":"youth-will-receive-disaster-management-training-in-the-civil-defence-course-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150624-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सिविल डिफेंस कोर्स में युवा लेंगे आपदा से निपटने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सिविल डिफेंस कोर्स में युवा लेंगे आपदा से निपटने का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में सिविल डिफेंस की गतिविधियों को मजबूत करने और युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 16 से 20 मार्च तक सिविल डिफेंस फाउंडेशन कोर्स का आयोजन किया जाएगा। लघु सचिवालय में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सिविल डिफेंस के स्टोर सुपरिंटेंडेंट संदीप कादियान ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आपदा के समय लोगों की सहायता करने, हवाई हमलों से बचाव, आग से सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार तथा लोगों की जान बचाने से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी करवाए जाएंगे ताकि आपदा की स्थिति में वे प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभा सकें। सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस का प्रमाणपत्र और आईडी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
उनका सिविल डिफेंस के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिविल डिफेंस पूरी तरह से समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से जुड़ा कार्य है इसलिए इसमें किसी प्रकार का वेतन नहीं दिया जाता। हालांकि, आपदा या आपात स्थिति में लोगों की मदद करने का जो सम्मान और संतोष मिलता है वही सबसे बड़ा पुरस्कार होता है।
इच्छुक व्यक्ति अपनी लिखित सहमति और आधार कार्ड की फोटो कॉपी 12 मार्च तक लघु सचिवालय सोनीपत, कमरा नंबर 304 (तीसरी मंजिल) स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
Trending Videos