{"_id":"69bbf8d049e1a6575b017d20","slug":"youtuber-arrested-for-extortion-by-making-video-viral-sonipat-news-c-197-1-snp1001-151120-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वीडियो वायरल कर वसूली करने के आरोप में यू ट्यूबर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वीडियो वायरल कर वसूली करने के आरोप में यू ट्यूबर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
आरोपी यू ट्यूबर विशाल वशिष्ठ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके बाद में ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोपी यूट्यूबर भारत कॉलोनी निवासी विशाल को को सेक्टर-27 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित ने बताया कि 17 मार्च को साहिल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 मार्च को उनका ट्रक चालक सुमित के साथ विवाद हो गया था। ट्रक चालक ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की थी। साथ ही धमकी भी दी थी।
उन्होंने मामले में डायल-112 पर कॉल करने के साथ ही पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उस समय स्वर्ण पत्र नाम से यू ट्यूब चैनल चलाने वाले विशाल वशिष्ठ ने उन्हें सेक्टर-27 थाने के अंदर बुलाया था। वह उन्हें एक तरफ ले जाकर ट्रक चालक के साथ हुए उनके विवाद का वीडियो चैनल और सोशल मीडिया पर चलाने की बात की थी।
-- -- --
अपलोड वीडियो हटाने के लिए कहा तो बोला मेरा क्या फायदा?
साहिल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में लिखाया है कि उन्होंने वीडियो नहीं चलाने के लिए कहा तो विशाल ने कहा कि वह वीडियो नहीं चलाएगा तो उसका क्या फायदा होगा। पीड़ित का आरोप है कि वह उसकी बात को समझ नहीं पाया। उसने धमकी दी कि वह वीडियो चलाकर उनकी छवि को धूमिल कर देगा। बाद में 13 मार्च को उसने दो वीडियो अपने फेसबुक और यू ट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिए।
50 हजार लेकर हटाए वीडियो
साहिल ने पुलिस को बताया कि वीडियो देखने के बाद जब उन्होंने विशाल के पास कॉल की तो उसने मिलकर बात करने के लिए कहा। वह उस दिन दोपहर को उससे मिलने गया तो वीडियो हटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद 50 हजार में मान गया। उसने उनसे स्वर्ण पत्र के खाते में 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसने वीडियो हटा दिया। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रदीप की टीम ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending Videos