{"_id":"69c7a26cfd03be621008495c","slug":"successful-hip-replacement-of-a-95-year-old-woman-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सफल हिप रिप्लेसमेंट, सिरसा नागरिक अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सफल हिप रिप्लेसमेंट, सिरसा नागरिक अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार
आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल की ऑर्थो विशेषज्ञ टीम ने 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सफलतापूर्वक कूल्हा प्रत्यारोपण (हिप-रिप्लेसमेंट) ऑपरेशन कर नई मिसाल पेश की है।
बुजुर्ग महिला का सफल हिप रिप्लेसमेंट
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सिरसा जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल की ऑर्थो विशेषज्ञ टीम ने 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सफलतापूर्वक कूल्हा प्रत्यारोपण (हिप-रिप्लेसमेंट) ऑपरेशन कर नई मिसाल पेश की है। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नागरिक अस्पताल के ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि गांव झोरड़नाली निवासी 95 वर्षीय उचाव कंवर करीब दो सप्ताह पहले घर में फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उनके दाईं ओर के कूल्हे में गंभीर चोट लग गई थी। चोट के कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा था और चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था।
परिवार के लोगों ने इलाज के लिए कई चिकित्सकों से सलाह की लेकिन अधिक उम्र होने के कारण अधिकांश डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करवाने से मना कर दिया था। इसके बाद परिवार के लोग बुजुर्ग महिला को नागरिक अस्पताल स्थित ऑर्थो ओपीडी में स्ट्रेचर पर लेकर पहुंचे। यहां ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कमल बेनीवाल और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दीपक ने उनकी जांच की और ऑपरेशन की आवश्यकता बताई।
गत शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में ऑर्थो विशेषज्ञों की टीम ने सफलतापूर्वक क्षतिग्रस्त कूल्हे को बदलकर कूल्हा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति लगातार बेहतर होती गई।
Trending Videos