{"_id":"69f0b5dfdfc838d0cc0f63f7","slug":"successful-trial-of-the-country-first-hydrogen-train-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रहा सफल, ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी रेलगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रहा सफल, ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी रेलगाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मंगलवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की मौजूदगी में हाइड्रोजन ट्रेन को 80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से सोनीपत तक दौड़ाया गया।
हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रहा सफल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा। अब जल्द ही सोनीपत ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। मंगलवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की मौजूदगी में हाइड्रोजन ट्रेन को 80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से सोनीपत तक दौड़ाया गया।
सीसीआरएस सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 45 बजे जींद जंक्शन पहुंचे। उनके पहुंचते ही निरीक्षण की शुरुआत हाइड्रोजन प्लांट से की गई। उन्होंने प्लांट की बारीकी से जांच की और सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था, गैस स्टोरेज, फ्यूलिंग सिस्टम समेत अन्य पहलुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी, एडीआरएम डिंपी गर्ग समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने कहा कि सबसे अच्छी तकनीक का प्लांट जींद जंक्शन पर बन रहा है।
इसके लिए कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। नई तकनीक के दौरान कुछ समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन रेलवे कर्मचारी और अधिकारी नए चीजें खोजकर लाइबल ऑपरेशन के लिए प्रयासरत है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन