सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   UHBVN's strict warning: Stay away from power lines and transformers, and report faults only through the design

यूएचबीवीएन की कड़ी चेतावनी: लाइनों-ट्रांसफार्मरों से दूर रहें, फॉल्ट की शिकायत तय माध्यमों से ही करें

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 09 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

यूएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या या फॉल्ट की शिकायत निर्धारित माध्यमों से ही दर्ज कराएं। इसके लिए यूएचबीवीएन मोबाइल ऐप, टोल फ्री नंबर 1912 और 1800-180-1550 के अलावा नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर भी शिकायत की जा सकती है।

UHBVN's strict warning: Stay away from power lines and transformers, and report faults only through the design
यूएचबीवीएन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने किसानों और आम उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और न ही उन्हें खुद ठीक करने का प्रयास करें। निगम ने साफ कहा है कि बिना सुरक्षा उपायों के खंभों और ट्रांसफार्मरों पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है और हाल के समय में ऐसी लापरवाही के कारण बिजली दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Trending Videos


निगम के प्रवक्ता के अनुसार कई मामलों में किसान और उपभोक्ता खुद ही बिजली फॉल्ट ठीक करने की कोशिश करते हैं, जिससे न केवल उनकी जान खतरे में पड़ती है बल्कि पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित होती है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए निगम ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी कार्य केवल प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा ही किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या या फॉल्ट की शिकायत निर्धारित माध्यमों से ही दर्ज कराएं। इसके लिए यूएचबीवीएन मोबाइल ऐप, टोल फ्री नंबर 1912 और 1800-180-1550 के अलावा नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर भी शिकायत की जा सकती है। निगम के कर्मचारी तकनीकी रूप से प्रशिक्षित होते हैं और सुरक्षित तरीके से समस्या का समाधान करते हैं।

निगम ने दोहराया कि खुद जोखिम उठाने से दुर्घटनाएं बढ़ती हैं और गंभीर जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए उपभोक्ता जागरूक बनें, नियमों का पालन करें और हर शिकायत आधिकारिक माध्यमों से ही दर्ज कराएं, ताकि सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed