सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress has formed four district committees, preparing to strengthen the party at grassroots level

Haryana: कांग्रेस ने चार जिला समितियों का किया गठन, पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 09 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में व्याप्त उत्साह और जोश की सराहना की। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी स्तरों पर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यरत हैं। शंकर के विस्तार से हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उमंग का संचार हुआ है।

Haryana Congress has formed four district committees, preparing to strengthen the party at grassroots level
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार नई जिला कार्यकारिणियों का गठन किया है। इनमें अंबाला ग्रामीण, रोहतक ग्रामीण और पानीपत ग्रामीण सहित अन्य शामिल हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख राव नरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन चार नई जिला समितियों के गठन के साथ अब पार्टी की कुल 30 जिला समितियां पूर्ण हो गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार संगठन विस्तार की प्रक्रिया को गति प्रदान की जा रही है और इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है।

Trending Videos


राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में व्याप्त उत्साह और जोश की सराहना की। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी स्तरों पर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यरत हैं। शंकर के विस्तार से हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उमंग का संचार हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता एक योद्धा की भांति कार्य करेगा, ताकि आगामी चुनावों में भ्रष्टाचार और अन्याय के प्रतीक बनी भाजपा को हरियाणा की जनता निर्णायक रूप से परास्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कदम हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी चुनावी संग्राम के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक मजबूती से ही जनता के बीच विश्वास बहाली और विजय सुनिश्चित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed