सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   37523 MT of wheat arrived in the mandis and 26033 MT of wheat was purchased.

Yamuna Nagar News: मंडियों में पहुंची 37523 में से 26033 एमटी गेहूं की हुई खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Apr 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
37523 MT of wheat arrived in the mandis and 26033 MT of wheat was purchased.
जगाधरी अनाज मंडी में कट्टे में गेहूं को भरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। आवक के साथ खरीद में भी तेज आई है। अभी जिले की 13 अनाजमंडियों में अब तक 37523.72 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं, एजेंसियों की ओर से अब तक कुल 26033 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कुल 6180.6 मीट्रिक टन, हैफेड ने कुल 15389.8 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। वहीं, हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ने 4463 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान व्यासपुर मंडी में 3671.5 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 1648.3 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। इसके अलावा गुमथला राव अनाज मंडी में 161 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी अनाज मंडी में 5166 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना अनाज मंडी में कुल 74 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। वहीं, खारवन अनाज मंडी में 277 मीट्रिक टन गेहूं, प्रतापनगर अनाज मंडी में 831.6 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 7907 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 1834 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 751 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर अनाज मंडी में 817 मीट्रिक टन व साढौरा में 2895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। डीसी ने खरीद कार्यों में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मंडियों में पेयजल, सफाई, बिजली, शौचालय सहित अन्य सभी मूल व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। संवाद
Trending Videos

----------

जगाधरी अनाज मंडी में कट्टे में गेहूं को भरते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में कट्टे में गेहूं को भरते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed