{"_id":"69dac9f655a2a04712052f2c","slug":"munish-became-the-district-president-of-the-commission-agent-association-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154243-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुनीष बने आढ़ती एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुनीष बने आढ़ती एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते समर्थक। स्वयं
Link Copied
विज्ञापन
यमुनानगर। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मुनीष कांबोज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। खारवन के अशोक गर्ग को संयोजक, व्यासपुर के संदीप कुमार को सचिव व रादौर के संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संगठन के संरक्षक रादौर के संधाला गांव के शिव कुमार और सरस्वतीनगर के प्रदीप मित्तल को नियुक्त किया गया। रादौर के संदीप टोपरा को चेयरमैन व प्रतापनगर के बंसीलाल सैनी को महासचिव बनाया गया। उप प्रधान की छछरौली के रणधीर सिंह, व्यासपुर के भूपिंद्र सिंह, जगाधरी के विमल अग्रवाल व प्रतापनगर के हरिंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई। संगठन के सलाहकार मंडल में प्रतापनगर के प्रवीण बटार, सरस्वतीनगर के गुंदियाना से मांगेराम, सरस्वतीनगर के अवतार सिंह, छछरौली के रणवीर सिंह, साढौरा के राजकुमार, प्रतापनगर के अनिल अग्रवाल और रादौर के सुभाष कांबोज को शामिल किया गया। प्रवक्ता के रूप में साढौरा के वेद प्रकाश और छछरौली के गौरव शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। जबकि प्रेस सचिव पद पर रणजीतपुर के कुलवंत सिंह, रसूलपुर के कंवर सिंह सैनी व जितेंद्र की नियुक्ति की गई। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहनलाल बंसल, कपिल गर्ग, वीरेंद्र, नरेश सैनी, कर्मवीर मान, अवध बंसल, संदीप गुप्ता, विनोद गर्ग, रामकरण धीमान व बरखा राम को शामिल किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।