फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   80% of undergraduate seats in colleges are vacant

Yamuna Nagar News: कॉलेजों की स्नातक की 80 फीसदी सीटें खाली

Fri, 14 Aug 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
80% of undergraduate seats in colleges are vacant
महाराजा अग्रसेन कॉलेेज में खाली बैठे दा​खिला समिति के सदस्य। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया विद्यार्थियों और कॉलेज प्रबंधन दोनों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। अधिकांश कॉलेजों में करीब 80 फीसदी सीटें खाली हैं। नामी कॉलेज भी अभी तक 100 से अधिक दाखिले नहीं कर पाए हैं। कई सरकारी महाविद्यालयों में अब तक 50 से भी कम विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
जिले के प्रमुख हिंदू गर्ल्स कॉलेज में कुल 560 सीटों में से अभी तक महज 78 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें भी कई विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई है। इसी तरह महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कुल 800 सीटें हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 160 दाखिले हुए हैं। यानी यहां भी 20 फीसदी सीटें नहीं भर पाई हैं।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में दाखिलों की स्थिति इससे भी कमजोर है। राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में अभी तक कुल 34 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस महाविद्यालय में 240 सीटें हैं। इनमें वाणिज्य संकाय की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है, जहां अब तक सिर्फ छह विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय छछरौली में कुल 900 सीटों के मुकाबले अभी तक 366 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। इसमें करीब 40 फीसदी दाखिले हुए हैं, जबकि अन्य कॉलेज 20 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा दाखिले शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में हुए हैं। इस संस्थान की 75 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। कॉलेज की 1080 में से करीब 825 सीटें भर चुकी हैं और अभी काउंसिलिंग चल रही है।
निजी कॉलेजों के प्रति बढ़ा रुझान
इस बार विद्यार्थियों का निजी कॉलेज व विश्वविद्यालयों के प्रति रुझान ज्यादा बढ़ा है। निजी विश्वविद्यालय ऑनलाइन कोर्स के साथ विद्यार्थियों को ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करवा रही है। इस बार प्रक्रिया में देरी होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों का रुझान निजी विश्वविद्यालयों के प्रति ज्यादा बढ़ गया। इससे जिले के एडेड और राजकीय कॉलेज में दिक्कत हो गई है।

प्रक्रिया देरी से शुरू होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों ने निजी कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में दाखिला ले लिया। इससे एडेड व राजकीय कॉलेज में दाखिले कम हुए हैं। अभी प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। - सुमन भाटिया, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed