{"_id":"6a7e1da828d7ec6c97075682","slug":"80-players-to-showcase-their-skills-at-the-state-level-basketball-tournament-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161226-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय बॉस्केटबॉल स्पर्धा में 80 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय बॉस्केटबॉल स्पर्धा में 80 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बॉस्केटबॉल की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 80 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में लड़के और लड़कियों की छह टीमें गठित की गई हैं।
इन टीमों में अलग-अलग विद्यालयों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सितंबर में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता की तिथि और स्थान की घोषणा शिक्षा विभाग की ओर से जल्द की जाएगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों के बीच मुकाबले हुए थे।
इसमें खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम के लिए किया गया। मुख्य टीम के साथ अतिरिक्त खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है, ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी खिलाड़ी के उपलब्ध न होने पर टीम में विकल्प मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहायक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि इस बार जिले की छह टीमों में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या भी अच्छी है। खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीमों का प्रदर्शन बेहतरीन होगा और प्रदेश में स्थान पाएंगी। प्रशिक्षकों की ओर से फिटनेस, खेल तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
तीन आयु वर्ग में होंगे मुकाबले
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में लड़के और लड़कियों की टीमें बनाई गई हैं। हर आयुवर्ग में जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। विभाग की ओर से प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी होने के बाद खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास कर अपनी कमियों को दूर करने में जुटे हैं। उनका लक्ष्य राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना है।