फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A pledge to build a drug-free society

Yamuna Nagar News: नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प

Mon, 03 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A pledge to build a drug-free society
भाटली के प्राचीन ​शिव मंदिर में आयोजित महाआरती में मौजूद श्रद्धालु। आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशा और मांसाहार से मुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, परोपकारी एवं सद्भावना पूर्ण समाज के निर्माण के उद्देश्य को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राचीन शिव मंदिर भटली में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती और गुरुवर के जयकारों के साथ हुई। इसके बाद तीन बार शंखनाद किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से साधना कर दिव्य महाआरती का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. संजीव हरनौली ने किया। समापन अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि सही और गलत कर्मों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में राजा-महाराजा भी धर्म मार्गदर्शन के लिए गुरु नियुक्त करते थे। गुरु की शरण में जाकर ही मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ सकता है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने, नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त समाज बनाने के साथ-साथ जातिगत भेदभाव, छुआछूत और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा और मानवता की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रण सिंह, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भाटली, दीवान मंधार, यशपाल फौजी, बीरबल बरेहड़ी, सुभाष सैनी, मुकेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed