फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanwar Yatra brings buzz to the market; business sees a surge

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा से बाजार में आई रौनक, कारोबार में उछाल

Mon, 03 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra brings buzz to the market; business sees a surge
रात के समय रेलवे रोड पर लगी खरीदारों की भीड़। संवाद
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन माह और कांवड़ यात्रा ने जिले के कई कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। जहां यात्रा के दौरान कुछ क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंध और बाजारों में आवाजाही कम होने से कारोबार प्रभावित रहा, वहीं फूल, फल, पूजा सामग्री, गंगा जल के पात्र, बोतलबंद पानी, बर्फ, रेनकोट, चप्पल और मेडिकल स्टोर संचालकों की बिक्री में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रेलवे रोड, जगाधरी रोड और कांवड़ मार्गों के आसपास सुबह से देर रात तक दुकानों पर कांवड़ियों की भीड़ हो रही है। रेलवे रोड पर रेहड़ी संचालकों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले से हजारों श्रद्धालु हरिद्वार और नीलकंठ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। अधिकांश कांवड़िये यात्रा शुरू करने से पहले जिले के बाजारों से ही जरूरी सामान खरीदते हैं।
विज्ञापन

सावन माह में शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से पूजा सामग्री का कारोबार तेज हो गया है। पूजा सामग्री विक्रेता संजय हरजाई, मुकेश कश्यप, सोनी, सुनील कुमार आदि ने बताया कि सावन माह की शुरुआत से ही अगरबत्ती, रुद्राक्ष माला, गंगाजल के पात्र और पूजन सामग्री की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेलवे रोड के दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण रेनकोट और चप्पलों की मांग अचानक बढ़ गई है। गर्मी और उमस के चलते बोतलबंद पानी, बर्फ और ग्लूकोज की बिक्री भी अच्छी हो रही है। मेडिकल स्टोर संचालकों के अनुसार यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालु दर्द निवारक स्प्रे, पट्टियां, ओआरएस, ग्लूकोज और प्राथमिक उपचार से जुड़ी दवाएं भी साथ ले जा रहे हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि केले, सेब और मौसमी फलों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। संवाद

पूरी तैयारी के साथ चलते हैं शिवभक्त
तेजली गांव के नैब सिंह ने बताया कि वह पिछले कई साल से कांवड़ लेने जा रहे हैं। हरिद्वार जाने से पहले से ही पूजा सामग्री, गंगाजल का पात्र और जरूरी सामान खरीद लिया। यहां उचित दाम पर सभी वस्तुएं आसानी से मिल गई। दीपक सैनी ने कहा कि बारिश को देखते हुए रेनकोट और नई चप्पल खरीदी है। यात्रा के दौरान यह सामान काफी काम आता है। रादौर के प्रदीप कुमार ने कहा कि यात्रा में पानी, ग्लूकोज और फल सबसे जरूरी होते हैं। छछरौली के प्रदीप कुमार का कहना है कि सावन में कांवड़ यात्रा का अलग ही उत्साह रहता है। बाजारों में यात्रा से जुड़ा लगभग हर सामान उपलब्ध है।

रात के समय रेलवे रोड पर लगी खरीदारों की भीड़। संवाद

रात के समय रेलवे रोड पर लगी खरीदारों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed