फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now, RFID tags will be installed on the walls of every house

Yamuna Nagar News: अब हर मकान की दीवार पर लगेगी आरएफआईडी

Mon, 03 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now, RFID tags will be installed on the walls of every house
शहर से निकले कचरे को लेकर जाता टिप्पर। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू करने जा रहा है। अब शहर के प्रत्येक घर की दीवार पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग लगाया जाएगा।
इसके माध्यम से यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि नगर निगम का कूड़ा उठाने वाला वाहन किस घर तक पहुंचा और किन घरों में सेवा नहीं दी गई। निगम का मानना है कि इससे सफाई व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ेगी और लोगों की शिकायतों का भी त्वरित समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम शहर से प्रतिदिन करीब 250 से 280 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र करता है। इसके लिए एजेंसी के वाहन रोजाना घर-घर जाकर कचरा उठाते हैं। इस व्यवस्था पर निगम हर वर्ष करीब 18 से 20 करोड़ रुपये खर्च करता है। इतने बड़े खर्च के बावजूद कई क्षेत्रों से समय पर कूड़ा नहीं उठने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नई व्यवस्था से शिकायतों पर काफी हद तक अंकुश लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक निगम की ओर से प्रत्येक गली के केवल पहले और आखिरी घर पर ही आरएफआईडी टैग लगाए गए थे। जब कूड़ा उठाने वाला वाहन गली से गुजरता था तो वाहन में लगा स्कैनर इन टैग को स्कैन कर लेता था। इससे यह जानकारी मिल जाती थी कि वाहन गली के अंतिम छोर तक पहुंचा या नहीं।
हालांकि इससे यह पता नहीं चल पाता था कि बीच के सभी घरों से वास्तव में कूड़ा उठाया गया या नहीं। अब प्रत्येक घर पर अलग-अलग आरएफआईडी लगाने से हर मकान की अलग पहचान होगी। वाहन जैसे ही किसी घर के सामने से गुजरेगा, टैग स्वतः स्कैन हो जाएगा और उसकी जानकारी ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी।
इससे निगम यह निगरानी कर सकेगा कि वाहन किन-किन घरों तक पहुंचा और यदि किसी घर की एंट्री नहीं हुई तो उसके कारणों की भी जांच की जा सकेगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार गली के पहले और आखिरी घर पर आरएफआईडी लगाने का प्रयोग पूरी तरह सफल रहा था। इसे ऑनलाइन पोर्टल से भी जोड़ा गया है, जहां नागरिक स्वयं कूड़ा उठाने वाले वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम के कारण उनकी लाइव लोकेशन भी पोर्टल पर दिखाई देती है।

अब हर घर पर आरएफआईडी लगाने से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। आने वाले दिनाें में शहर में कूड़ा उठाने और इसके निस्तारण के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed