फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from the clouds, waiting for rain

Yamuna Nagar News: बादलों से राहत, बारिश का इंतजार

Mon, 03 Aug 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Relief from the clouds, waiting for rain
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में काले बादल छा गए। बादलों के बावजूद बारिश नहीं हुई। लेकिन मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर बना रहा। लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे रहे, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि आगामी तीन-चार दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। यदि अच्छी बारिश होती है तो लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिले में पिछले कई दिनों से बारिश की कमी बनी हुई है। सावन का महीना शुरू होने के बाद भी अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर धान की फसल पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। धान की खेती के लिए खेतों में पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed