सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Action Will Be Taken Against Hotels and Resorts Lacking Compost Pits

Yamuna Nagar News: होटल और रिजॉर्ट में कंपोस्ट पिट नहीं तो होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Action Will Be Taken Against Hotels and Resorts Lacking Compost Pits
बीडब्ल्यूजी संस्थान का निरीक्षण करती निगम की टीम। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है और शहर के होटल, रिजॉर्ट, मैरिज पैलेस व क्लबों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। निगम की टीम की ओर से बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) श्रेणी में आने वाले संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि जहां कंपोस्ट पिट नहीं मिलेगी, वहां कार्रवाई तय है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। न सफायर होटल, सौंदर्य रिजॉर्ट, गुप्ता रिजॉर्ट, कर्ण रिजॉर्ट, जिमखाना क्लब, जगाधरी क्लब और कान्हा उपवन समेत कई स्थानों पर व्यवस्थाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में सामने आया कि कुछ संस्थानों ने गीले कचरे के निपटान के लिए कंपोस्ट पिट की व्यवस्था कर रखी है और उसका संचालन भी किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर यह व्यवस्था पूरी तरह नदारद मिली। कुछ जगहों पर कंपोस्ट पिट होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा था।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीडब्ल्यूजी संस्थानों के लिए गीले कचरे का ऑन-साइट निपटान अनिवार्य है। इसके अलावा कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखना भी जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed