{"_id":"6a627354f8494258f40f0301","slug":"advocate-attacked-while-reciting-hanuman-chalisa-in-a-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160022-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे अधिवक्ता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे अधिवक्ता पर हमला
Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु अर्जुन नगर स्थित राम मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान अधिवक्ता ने हमला करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अधिवक्ता चक्षु जुनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम मंदिर में साथियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र, पुनीत, राजिंद्र सिक्का समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि एक आरोपी पिस्टल लेकर आया और गोली मारने की धमकी दी।
हमलावरों ने उनका गला दबाया, कपड़े फाड़ दिए, मंदिर से बाहर नहीं जाने दिया और मंदिर में स्थापित मूर्तियां हटाने की धमकी दी। बीच-बचाव के दौरान उनका मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत में मंदिर परिसर में गाली-गलौज कर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर अर्जुन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अधिवक्ता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें सात चोटें होने की बात सामने आई। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स
मंदिर को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद
उल्लेखनीय है कि दोनों पक्षों पर मंदिर के मालिकाना हक लेकर विवाद चल रहा है। मामले में अधिवक्ता पक्ष ने एसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मंदिर को लेकर विवाद दो चुका है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।