{"_id":"6a62781bf54cc9794b0b4666","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160034-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सस्ते कच्चे माल के नाम पर प्लाईवुड कारोबारी से 1.02 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सस्ते कच्चे माल के नाम पर प्लाईवुड कारोबारी से 1.02 करोड़ की ठगी
Fri, 24 Jul 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के प्लाईवुड कारोबारी ने सस्ते दाम पर कच्चा माल उपलब्ध कराने का लालच देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले भरोसा जीतने के लिए कुछ रकम वापस की, लेकिन बाद में 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली। रकम मांगने पर आरोपी ने जान से मारने और घर पर गोलियां चलवाने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
चौपड़ा गार्डन निवासी कारोबारी सुमित कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह लकड़ी और प्लाईवुड के कारोबार से जुड़े हैं। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2023 में ज्योति नगर निवासी रोहित कालड़ा ने उनसे संपर्क किया। आरोप है कि बड़े कारोबारियों से सीधा संबंध होने का दावा करते हुए बाजार से कम कीमत पर कच्चा माल उपलब्ध कराने और अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।
शिकायत के मुताबिक आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने दिसंबर 2023 से जून 2024 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 1.2 करोड़ रुपये उसके खाते में दिए। शुरुआत में आरोपी ने विश्वास कायम रखने के लिए कुछ राशि लौटा दी, लेकिन बाद में न तो माल उपलब्ध कराया और न ही शेष रकम वापस की। बार-बार संपर्क करने पर वह बहाने बनाता रहा और आखिरकार फोन उठाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी ने हरियाणा के बदमाशों से संबंध होने की बात कहते हुए घर पर फायरिंग कराने और जान से मरवा देने की धमकी दी। इसके बाद कारोबारी ने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। गांधीनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
लिखित समझौते के बाद भी नहीं लौटाए रुपये
कारोबारी का कहना है कि फरवरी 2025 में वह अपने भाई और एक परिचित के साथ आरोपी के वर्कशॉप रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां आरोपी ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि उनके ऊपर 1.2 करोड़ रुपये बकाया हैं। उसने जून 2025 तक पूरी राशि किस्तों में लौटाने का आश्वासन देते हुए दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी किए, लेकिन तय अवधि में कोई भुगतान नहीं किया। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्लाईवुड का शोरूम चला रहा है। मार्च 2026 में वहां भी मुलाकात हुई, जहां उसने फिर भुगतान का भरोसा दिया, लेकिन बाद में संपर्क समाप्त कर दिया।