{"_id":"6a627743c85f3eac67073e02","slug":"ips-to-be-built-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160033-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 2.72 करोड़ की लागत से बनेगा आईपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 2.72 करोड़ की लागत से बनेगा आईपीएस
Fri, 24 Jul 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस के शिलान्यास के दौरान मौजूद मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवर पाल और अन्य। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वार्ड नंबर एक स्थित गुलाब नगर और आसपास के क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) का निर्माण कराया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, पार्षद रीना रस्तोगी की मौजूदगी में वीरवार को निर्माण का शुभारंभ किया।
आईपीएस के बनने से करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा। अगले मानसून सीजन से पहले यह बनकर तैयार हो जाएगा। गुलाब नगर और आसपास के निचले इलाकों में वर्षा के दिनों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार पानी घरों में घुस जाता था, जिससे आवागमन के साथ-साथ जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो जाता था।
इस इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के बन जाने से क्षेत्र के वर्षा जल को तेजी से लिफ्ट करके मुख्य ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे जलभराव की स्थिति पैदा ही नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से हजारों स्थानीय निवासियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। मेयर सुमन बहमनी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आगामी बरसात के मौसम से पहले क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहर के विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गुलाब नगर की यह वर्षों पुरानी मांग थी। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से स्थानीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है।