फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changes due to rain; mercury drops by two degrees

Yamuna Nagar News: बारिश से बदला मौसम, दो डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 24 Jul 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to rain; mercury drops by two degrees
बारिश के दौरान मॉडल टाउन गुजरते बच्चे व महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में वीरवार को सुबह और फिर दोपहर में हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से बुधवार तक लगातार बारिश की संभावना है। इससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों को भी लाभ होगा।
वीरवार सुबह शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में करीब 15 मिनट के लिए बारिश हुई, इससे मौसम और भी सुहावना हो गया। बारिश के बाद आसमान साफ हो गया, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 14 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही, जिससे गर्मी का असर काफी कम रहा।
विज्ञापन

मौसम सुहावना होने का असर शाम के समय शहर में भी देखने को मिला। बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई, जबकि पार्कों और बगीचों में भी बड़ी संख्या में लोग सैर पर निकले। कई लोगों ने बारिश के बाद ठंडी हवा का आनंद लिया। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि बारिश धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई की जरूरत कम होगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। हालांकि लगातार बारिश होने की स्थिति में किसानों को जलभराव पर नजर रखने की सलाह भी दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार से बुधवार तक जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस दौरान बादल छाए रहने और तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बारिश के दौरान मॉडल टाउन गुजरते बच्चे व महिला। संवाद

बारिश के दौरान मॉडल टाउन गुजरते बच्चे व महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed