{"_id":"6a62e37f873a4fa01c071275","slug":"ed-probes-multiple-scams-in-delhi-up-punjab-in-450-crore-bank-fraud-case-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला
Fri, 24 Jul 2026 09:31 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:31 AM IST
सार
ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ED Raid
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही इस कार्रवाई में M/s Santosh Overseas Ltd. और उससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी के मामले पर आधारित है।
विज्ञापन
आरोप है कि Santosh Overseas Ltd. ने बैंकों के एक कंसोर्टियम से करीब 450 करोड़ रुपये का ऋण लिया। ऋण राशि का निर्धारित उद्देश्य के विपरीत दुरुपयोग किया गया। इससे बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।
विज्ञापन