फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motorcyclist falls into drain due to lack of safety wall; rescued by locals

Lucknow News: सुरक्षा दीवार न होने से नाले में गिरा बाइक सवार, लोगों ने बचाया

Fri, 24 Jul 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist falls into drain due to lack of safety wall; rescued by locals
चिनहट। चिनहट थाने की ओर जाने वाले मार्ग स्थित बी बाजार के पास बृहस्पतिवार शाम हादसा हो गया। पुलिया की सुरक्षा दीवार न होने से गुडंबा के फूलबाग निवासी संजय कश्यप बाइक के साथ नाले में जा गिरे। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। संजय को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

संजय कश्यप शाम करीब साढ़े सात बजे देवा रोड स्थित गणेशपुर रहमानपुर ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार उनकी बाइक के बेहद करीब से निकाली। इससे संजय का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पुलिया के किनारे स्थित नाले में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग चिनहट बाजार से कोतवाली होते हुए मटियारी चौराहे तक जाता है और आगे सीधे अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। इस पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद पुलिया पर सुरक्षा दीवार या रेलिंग नहीं है। लोगों ने जल्द रेलिंग बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed