फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nurse slept through shift in Ayodhya patient died in ICU family created an uproar police examined CCTV footage

Ayodhya News: सोती रही नर्स, आईसीयू में थम गईं मरीज की सांसें; परिजनों ने काटा हंगामा, पुलिस ने खंगाले CCTV

Fri, 24 Jul 2026 12:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 12:02 PM IST
सार

अयोध्या में नर्स सोती रही और आईसीयू में मरीज की सांसें थम गईं। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV खंगाले। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Nurse slept through shift in Ayodhya patient died in ICU family created an uproar police examined CCTV footage
आईसीयू में मरीज की मौत। - फोटो : Adobe Stock Photo

विस्तार

यूपी के अयोध्या में हासापुर स्थित झुनझुनवाला हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती एक मरीज की आधी रात को सांसें थम गईं। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सोती रही और उसे भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब 4:00 बजे मरीज के कोई हरकत ना करने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है।

विज्ञापन


मृतका के बेटे राजेंद्र ने बताया कि उनकी मां चंद्रावती का 22 जुलाई को इसी हॉस्पिटल में हार्ट का आपरेशन हुआ था। तब से वह आईसीयू में भर्ती थीं। आईसीयू में किसी और को मरीज के साथ रहने की इजाजत नहीं दी जाती है। इसलिए कल रात वह सोने चले गए। आईसीयू के बाहर उनकी बहन बैठी थी।

विज्ञापन

रात लगभग 1:35 बजे ही हो गई थी मौत

रात में वह अंदर जाना चाही तो वहां मौजूद नर्स ने उन्हें बाहर कर दिया। वार्ड में अंधेरा करके सो गई। सुबह करीब 4:00 बजे वह दोबारा गई तो उनकी मां चंद्रावती कोई हरकत नहीं कर रही थीं। तब उन्होंने लोगों को जगाया। इस बीच पता चला कि रात लगभग 1:35 बजे ही उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed