फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Another accused apprehended in connection with the firing at the tyre showroom

Yamuna Nagar News: टायर शोरूम पर फायरिंग में एक और आरोपी काबू

Sat, 01 Aug 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Another accused apprehended in connection with the firing at the tyre showroom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित सब्बरवाल टायर्स शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। एसटीएफ अंबाला की टीम ने मामले में राजस्थान के जिला सीकर के फतेहपुर निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, हथियारों की व्यवस्था और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में सीआईए-2 की टीम पहले ही राजस्थान के जिला बहरोड़ के खादाब कोठपुतली निवासी सरजीत और बिहार के जिला मधुबनी के ठाकुर बिशनपुरा निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 जुलाई की रात सब्बरवाल टायर्स शोरूम पर बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की थी। वारदात के बाद शोरूम के बाहर 10 लाख रुपये के इनामी आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा चस्पा किया गया था। पर्चे में लिखा था कि यह सिर्फ ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी। इसके बाद एक ऑडियो संदेश जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी भी कुलबीर सिद्धू के नाम से ली गई थी।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आतंकी का नाम वास्तविक रूप से इस्तेमाल किया गया या फिर दहशत फैलाने के लिए उसका सहारा लिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।

एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेशकर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पूछताछ से फिलहाल यह सामने आया है कि फायरिंग मामले में उसके चार साथी फिलहाल जेल में बंद हैं। जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed