सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Applications for Chief Minister's Pilgrimage Scheme Open Until the 22nd

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन 22 तक

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Applications for Chief Minister's Pilgrimage Scheme Open Until the 22nd
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिले के बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि 26 मार्च को अयोध्या धाम के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिक 22 मार्च तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 26 मार्च को दोपहर बाद दो बजे ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस रेलगाड़ी को अंबाला जंक्शन से हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने में सहायता देना है। योजना के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र, शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की घोषणा और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण शामिल है।
आवेदक का हरियाणा का निवासी होना जरूरी है। 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को मुफ्त साथ ले जा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में सहायक को भुगतान के आधार पर साथ ले जाने की अनुमति है। योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित की जा रही है और कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्ष में एक बार ही इसका लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed