{"_id":"69c042c72e5de22a7f0aa71f","slug":"temperature-rises-by-two-degrees-as-the-sun-comes-out-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-153216-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री का इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खुशनुमा मौसम में मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बारिश ने कई दिन से पड़ रही गर्मी से राहत पहुंचाई हैं। बारिश के बाद से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। रविवार को भी जिले का मौसम ऐसा ही रहा। हालांकि आसमान साफ रहा और सुबह धूप खिली। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप हल्की रही और नमी के कारण मौसम में ठंडक बनी रही।
विशेषज्ञों ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। बुधवार व वीरवार को बादल छाने का पूर्वानुमान है। रविवार का दिन बेहद खुशनुमा रहा। दिन की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई और सुबह-सुबह निकली धूप ने राहत पहुंचाई। ऐसे में धूप सुहावनी लगी और छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया।
हालांकि अधिकांश समय आसमान साफ रहा, लेकिन बीच में बादलों व सूरज की आंख मिचौली भी चलती रही। इसके साथ 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवा ने लोगों को खूब परेशान किया।
धूप हल्की होने और तेज हवा से दिन भर ठंडक बनी रही। धूप में हवा का ज्यादा असर नहीं रहा, लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी होने के कारण हवा से ठंडक बनी रही। पिछले सप्ताह की तुलना करें तो तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी है।
मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, अब मार्च के अंत में तापमान लुढ़क कर 24 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कुछ दिन तापमान ऐसा ही बना रहेगा। इस सप्ताह बुधवार व वीरवार को बादल छाने की संभावना है। पूरा सप्ताह अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना।
इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे मौसम में सुबह शाम ठंडक बनी रहेगी। कम तापमान के साथ तेज हवा भी काफी परेशान करेगी। विभाग के अनुसार पांच अप्रैल तक जिले का मौसम खुशनुमा रहेगा।
Trending Videos