सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gas Shortage Leaves Stoves Cold; Crowds Swarm Agencies

Yamuna Nagar News: गैस की किल्लत से चूल्हे होने लगे ठंडे, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gas Shortage Leaves Stoves Cold; Crowds Swarm Agencies
नीलम रानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। गैस किल्लत के बाद एजेंसियों पर लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन एजेंसियों पर लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। गैस न मिलने के कारण लोगों के घर के चूल्हे ठंडे होने का खतरा सता रहा है। गैस के लिए लोगों धक्के खाने पड़ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रविवार को भी यही हाल एजेंसियों पर देखने को मिला।
सबसे ज्यादा दिक्कत बड़े परिवार वाले लोगों को हो रही है। लोगों का कहना है कि बड़े और संयुक्त परिवार में एक महीने में करीब दो सिलिंडर की खपत होती है, यदि 25 दिन में एक सिलिंडर मिलेगा तो उनके घर चूल्हा नहीं जल पाएगा। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से 25 दिन में एक सिलिंडर का नियम निर्धारित किया गया है, लेकिन यह छोटे परिवार, जिनमें तीन-चार सदस्य हैं उनके के लिए कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे परिवारों में गैस की लागत कम है। परंतु जो संयुक्त व बड़े परिवार हैं उनके लिए दिक्कत है। गैस लेने आए रामकुमार ने बताया कि उनके परिवार में 11 सदस्य है। उसकी पत्नी और तीन बच्चों के साथ छोटा भाई, उसकी पत्नी, दो बच्चे और उनके माता-पिता सभी साथ रहते हैं। पूरे परिवार का खाना साथ बनता है और गैस की खपत ज्यादा होती है।
उनका 14.2 किलोग्राम का सिलिंडर 17 से 18 दिन चलता है। एक माह में दो सिलिंडर की जरूरत होती है। इसके लिए ड्यूल बुकिंग कनेक्शन लिया है, लेकिन 25 दिन में सिलिंडर मिलेगा तो घर का चूल्हा नहीं जल पाएगा। सरकार को इस दिशा में सोचना चाहिए। वहीं नया कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। हर एजेंसी पर तीन से चार आवेदन नए कनेक्शन के लिए आ रहे हैं।
नया कनेक्शन का किया आवेदन
दशमेश कॉलोनी के राजकुमार ने बताया कि उनका बड़ा परिवार है। महीने में एक सिलिंडर से काम नहीं चलता है। अब किल्लत के बीच वे सिलिंडर बुक कर रहे हैं, लेकिन हो नहीं रहा है। एजेंसी से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वे एक और नया कनेक्शन ले रहे हैं। नया कनेक्शन लेने पर एक सिलिंडर भरा हुआ मिल जाएगा और फिर 25 दिन बाद पुराने कनेक्शन की बुकिंग हो जाएगी। इससे आर्थिक बोझ पड़ेगा, लेकिन हमारा परिवार और बच्चे भूखे तो नहीं रहेंगे।

एक सिलिंडर से गुजारा नहीं

नीलम रानी ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। परिवार में चार बच्चे, दो बेटे और उनकी पत्नियां है। एक सिलिंडर में उनका गुजारा नहीं होता है। कई दिन से सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन हो नहीं पा रही है। एजेंसी पर जाते हैं, तो भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बड़े परिवारों के लिए छूट देनी चाहिए, ताकि ऐसे घरों के चूल्हे जलते रहें।

नीलम रानी।

नीलम रानी।

नीलम रानी।

नीलम रानी।

नीलम रानी।

नीलम रानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed