{"_id":"6a5148e82cc2bee56a0f5d6d","slug":"arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159298-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी एयरपोर्ट से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी एयरपोर्ट से काबू
Sat, 11 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र में आढ़ती से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोलू को पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।
इसके बाद व्यासपुर थाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर यमुनानगर लेकर आई। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर शुरू की गई थी।
जांच के दौरान 23 दिसंबर 2024 को हरप्रीत उर्फ मनु और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने रंगदारी की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। जांच के दौरान दीपेश शर्मा, प्रकाश रंजन उर्फ सन्नी, युवराज सिंह, सतेंद्र कुमार और गुरमेज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं दो नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
हालांकि मुख्य आरोपी ताहरी तारपुर निवासी गौरव विदेश भाग गया था। हाल ही में इमिग्रेशन ब्यूरो से सूचना मिलने पर पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पासपोर्ट, अमेरिकी डॉलर, बैंक कार्ड, दो बोर्डिंग पास और एयर इंडिया का टिकट बरामद किया गया।
गोल्डी बराड़ गैंग का नाम लेकर मांगी थी रंगदारी
व्यासपुर थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर 2024 को अनाज मंडी के आढ़ती शिव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर खुद को गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताने वाले बदमाश ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने परिवार की पूरी जानकारी होने का दावा करते हुए पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
साथियों के बारे में पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी गौरव उर्फ गोलू ने खुलासा किया कि उसे बरेली निवासी असलम व्यासपुर लेकर आया था, जिसके बाद वह रंगदारी गिरोह के संपर्क में आया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने असलम की तलाश तेज कर दी है। साथ ही उत्तर प्रदेश के उन लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जिनसे आरोपी संपर्क में था।