{"_id":"6a514a92f561e4a23d0556df","slug":"fir-registered-in-hit-and-run-case-after-10-months-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159276-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 10 माह बाद हिट एंड रन मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 10 माह बाद हिट एंड रन मामले में प्राथमिकी
Sat, 11 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। करीब 10 माह पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक को आखिरकार न्याय की उम्मीद जगी है। एसपी कार्यालय में शिकायत दिए जाने के बाद छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पिंजोरा निवासी जगीर सिंह ने शिकायत में बताया कि दो सितंबर 2025 की सुबह उनका 42 वर्षीय बेटा जितेंद्र स्प्लेंडर बाइक से पीओपी का काम करने के लिए गांव मुसिंबल जा रहा था। सुबह सबीलपुर मोड़ स्थित गिरी पैलेस के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
राहगीरों ने घायल जितेंद्र को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया। जांच में उनकी नाक और दाहिने हाथ की हड्डी टूटी होने के कारण ऑपरेशन कराया गया। आरोप है कि हादसे के बाद भी उनका बेटा लंबे समय तक बिस्तर पर रहा और काम करने में असमर्थ हो गया। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी कार्यालय में शिकायत दी गई। एसपी कार्यालय से निर्देश मिलने के बात छप्पर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक का सुराग लगा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।