फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Highways and roads turned into ponds following 101 mm of rainfall in 21 hours

Yamuna Nagar News: 21 घंटे में 101 मिमी बारिश से हाईवे और सड़कें बन गईं तालाब

Sat, 11 Jul 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Highways and roads turned into ponds following 101 mm of rainfall in 21 hours
महाराणा प्रताप चौक के पास भरा पानी व निकलते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में वीरवार शाम करीब सात बजे शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम लगभग चार बजे जाकर थमी। करीब 21 घंटे लगातार बारिश से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की गलियां व सड़कें तालाब बन गईं। इस दौरान जिले में औसतन 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों, बाजारों, कॉलोनियों और पुराना नेशनल हाईवे पर कई फीट तक पानी भर गया। जगह-जगह जलभराव से यातायात प्रभावित रहा और हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
जिले के कई विद्यालयों में भी दो-दो फीट तक पानी भर गया। भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों को स्कूल जाने में भारी दिक्कत हुई। इस दौरान स्कूलों में उपस्थिति 15 फीसदी तक रही। वहीं प्राथमिक पाठशाला में यह पांच प्रतिशत तक रही। ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में कोई बच्चा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बारिश से सबसे अधिक परेशानी शहर की निचली बस्तियों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को उठानी पड़ी। यहां पर दो से तीन फीट तक पानी भरने से लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। वहीं, शहर के पॉश इलाकों में भी जल निकासी व्यवस्था जवाब देती नजर आई। कई प्रमुख सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में दो से तीन फीट तक पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। स्कूल, बाजार और कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। लगातार बारिश से शुक्रवार शाम को मौसम साफ होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
करीब 40 घंटे बाद बारिश थमने से लोगों ने हाथ जोड़कर राहत जताई, हालांकि शहर के कई हिस्सों में देर शाम तक जलभराव बना रहा और रात तक यही स्थिति रही। इस दौरान पानी निकासी के प्रबंधों की पोल खुल गई। दूसरी तरफ बारिश से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से मौसम में ठंडक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि तीन दिन तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने कई स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार जताए हैं।

बाक्स
वर्षा का विवरण
खंड बारिश
जगाधरी 106 मिमी
व्यासपुर 84 मिमी
रादौर 99 मिमी
छछरौली 98 मिमी
सरस्वतीनगर 104 मिमी
साढौरा 109 मिमी
प्रतापनगर 1087 मिमी
जलभराव से जूझते रहे लोग
इस दौरान शहर के पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, गढ़ी रोड, पुराना सहारनपुर हाईवे, जम्मू कॉलोनी, ममीदी, जोडिया, दामला, कैंप, लक्ष्मी नगर, वीना नगर, आदर्श नगर, गांधीनगर, चांदपुर, लेबर कॉलोनी, विजय कॉलोनी, लाजपत नगर, जोगिंद्र नगर, औद्योगिक क्षेत्र, बस स्टैंड, जमना गली, चूना भट्टी, विश्वकर्मा मोहल्ला, खालसा कॉलेज, गोल्डनपुरी कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, खालसा कॉलोनी रोड, आजाद नगर की गलियों में, चौधरी कॉलोनी, मधु कॉलोनी, प्रह्लादपुरी, शांति कॉलोनी, पातालपुरी, चिट्टा मंदिर, गधौली, तेजली, छोटी लाइन, प्रेम नगर, जसवंत कॉलोनी, जय सिटी, मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, स्कूल रोड, नगर निगम के सामने बाजार, पत्थरवाला बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार, बूडि़या चुंगी रोड, पटरी मोहल्ला, वार्ड नंबर तीन, वार्ड पांच, भारत सेवक नगर, सरस्वती कॉलोनी, बूड़िया रोड, बूड़िया बाजार पर पानी भरा। इन इलाकों के लोग जलभराव से जूझते रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed