{"_id":"69bd9d1fd9edbdbab30635c8","slug":"bank-branch-sales-manager-dies-after-being-hit-by-tractor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153154-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बैंक के ब्रांच सेल्स मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बैंक के ब्रांच सेल्स मैनेजर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लेदी-प्रतापनगर रोड पर पथराला नदी पुल के पास वीरवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक्सिस बैंक के ब्रांच सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर घर लौट रहे थे। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भंगेड़ी मोड़, बिलासपुर रोड निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि वह गणपति कॉन्वेंट स्कूल बिलासपुर में कार्यरत है। उसका चचेरा भाई धीरज शर्मा एक्सिस बैंक की शेरपुर शाखा में ब्रांच सेल्स मैनेजर थे। वीरवार रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद धीरज बाइक पर घर लौट रहे थे। सड़क खराब होने के कारण वह लेदी रास्ते से प्रतापनगर की ओर जा रहे थे। मुकेश ने बताया कि वह भी अपने काम से लौट रहा था और लेदी अड्डा के पास उसकी मुलाकात धीरज से हो गई। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी बाइक पर गांव की ओर चल पड़े।
रात करीब नौ बजे जब वे पत्थराला नदी पुल के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए धीरज की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धीरज बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्राली रोकी, लेकिन मौके पर भीड़ जुटती देख वह वाहन समेत भाग गया।
राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल धीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos