सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Biometric Crop Procurement System Opposed

Yamuna Nagar News: बायोमीट्रिक फसल खरीद प्रणाली का किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Biometric Crop Procurement System Opposed
जिला स्तरीय बैठक के दौरान मौजूद सभा के पदा​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा की जिला स्तरीय बैठक दशहरा ग्राउंड में जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान की देखरेख में आयोजित हुई। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा फसल खरीद के लिए लागू की गई बायोमीट्रिक प्रणाली की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
किसानों का कहना था कि पोर्टल आधारित इस व्यवस्था से पारदर्शिता के बजाय उनकी परेशानियां बढ़ी हैं। विशेषकर छोटे किसानों के सामने बड़ी दिक्कत है, क्योंकि उनके पास न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही मोबाइल एप की सुविधा। जिला सचिव महिपाल चमरौड़ी ने 31 मार्च को जींद में संयुक्त किसान मोर्चा की प्रस्तावित किसान ललकार रैली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रैली में फसल खरीद के नए नियमों को वापस लेने, खरीफ 2025 का बकाया मुआवजा और बीमा क्लेम जारी करने, खेती को प्रभावित करने वाली अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील रद्द करने, बिजली कानून व स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने तथा नए बीज बिल को रद्द करने की मांग उठाई जाएगी।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने कृषि कानूनों की वापसी के समय दर्ज मुकदमे खत्म करने का वादा किया था, लेकिन अब किसानों पर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी किए जा रहे हैं। इसे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास बताया गया। बैठक को नैब सिंह, प्यारेलाल तंवर, संजय चमरौड़ी, यशपाल और अजमेर सिंह संधू सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed