सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   birth of a daughter

Yamuna Nagar News: बेटी के जन्म पर सरपंच देती हैं 5100 रुपये का शगुन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
birth of a daughter
गांव कांजनू में बनाया गया शहीद उधम सिंह कांबोज पार्क। स्वयं
विज्ञापन
अशोक कुमार

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बसा कांजनू गांव जिले की 490 ग्राम पंचायतों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। गांव में बेटी के जन्म पर पंचायत की ओर से 5100 रुपये का शगुन दिया जाता है। बेटियों के सम्मान से लेकर सुरक्षा, खेल, पर्यावरण और आधारभूत सुविधाओं तक हर क्षेत्र में गांव तेजी से आगे बढ़ रहा है।
दो नवंबर 2022 को पंचायत की कमान संभालने के बाद उन्होंने गांव के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने गांव में बेटियों को सम्मान देने के लिए अनोखी पहल शुरू की। उनकी ओर से गांव में हर बेटी के जन्म पर 5100 रुपये का शगु उन्हें अपने मानदेय से देतीं हैं। गांव में बेटियों की जन्म दर भी प्रेरणादायक है। तत्कालीन डीसी पार्थ गुप्ता ने उन्हें उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया था। आंकड़ों के अनुसार एक वर्ष में जहां 1000 लड़कों का जन्म हुआ, वहीं 1400 लड़कियों ने जन्म लिया। यह आंकड़ा गांव में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। गांव की बेटियां खेल के मैदान में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सरपंच ने गांव में 25 लड़कियों की हॉकी टीम तैयार की है, जो गांव का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के अभ्यास के लिए खेल नर्सरी बनाई गई है जिसमें एक महिला कोच महक की नियुक्ति भी की गई है। ताकि गांव की बेटियां गांव के मैदान में ही प्रशिक्षण ले सकें। सांसद नवीन जिंदल की ओर से जेएमआईटी में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 70 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
Trending Videos

अब गांव में करीब आठ एकड़ में बड़ा स्टेडियम और खेल मैदान बनाने की तैयारी चल रही है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 35 हाइटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे गांव के प्रवेश द्वारों के साथ अंदरूनी हिस्सों की भी निगरानी रहती है।
स्वच्छता के मामले में भी गांव अव्वल बन रहा है। हर गली को कवर किया गया है। गांव की फिरनी पर सीवरेज लाइन दबाई गई है और सफाई व्यवस्था के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
गांव की आबादी करीब 1900 है और पंचायत लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में जुटी हुई है। गांव की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचायत की ओर से गांव की सड़कों के किनारे 500 पेड़ लगाए गए हैं। वहीं करीब डेढ़ एकड़ में बलिदानी उधम सिंह के नाम से पार्क बनाया गया है। संवाद
पंचायत को मॉडल बनाने का सपना

सरपंच प्रतिनिधि सचिन कांबोज का कहना है कि पंचायत का उद्देश्य गांव का चहुंमुखी विकास करना है। उनका प्रयास है कि ग्रामीणों को हर सुविधा गांव में ही उपलब्ध हो और कांजनू को जिले की आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित किया जा सके। पंचायत के विकास कार्यों में ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे गांव लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

गांव कांजनू में बनाया गया शहीद उधम सिंह कांबोज पार्क। स्वयं

गांव कांजनू में बनाया गया शहीद उधम सिंह कांबोज पार्क। स्वयं

गांव कांजनू में बनाया गया शहीद उधम सिंह कांबोज पार्क। स्वयं

गांव कांजनू में बनाया गया शहीद उधम सिंह कांबोज पार्क। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed