{"_id":"699b5df1ca7c3e3896086e56","slug":"body-of-one-of-two-brothers-who-drowned-in-canal-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151801-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहर में डूबे दो भाइयों में से एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहर में डूबे दो भाइयों में से एक का शव बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र स्थित पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान लापता हुए दो सगे भाइयों में से एक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। गांव भगवानगढ़ निवासी 24 वर्षीय उदय का शव पश्चिमी यमुना नहर में सुखपुरा और खुर्दी के बीच पानी में मिला।
वहीं दूसरे भाई 19 वर्षीय आर्यन का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। उदय और आर्यन 17 फरवरी की शाम बाइक पर सवार होकर बूड़िया नहर पर पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने पिता की शराब छुड़ाने की मन्नत पूरी होने पर पूजन किया था।
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नहर किनारे दोनों की बाइक और चप्पल मिलीं, जिससे उनके नहर में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। पिछले पांच दिनों से गोताखोरों ने नहर में कई बार तलाशी अभियान चलाया। प्रशासन ने तलाश अभियान को तेज करने के लिए नहर का जलस्तर भी कम कराया। लगातार प्रयास के बाद रविवार को उदय का शव खुर्दी के पास नहर से बरामद हुआ। संवाद
Trending Videos