सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers expressed anger due to the filth

Yamuna Nagar News: गंदगी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger due to the filth
गांव टापू माजरी में सफाई न होने से रोष प्रकट करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : पांचवे पड़ाव स्थल साखिन गोपालपुर की ओर जाता रामादल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

छछरौली। खदरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले टापू माजरी गांव में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। गांव की गलियों और नालियों में जमा कूड़े-कचरे से उठती बदबू अब लोगों के घरों तक पहुंच रही है। हालात यह हैं कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और गंदे पानी की निकासी न होने से सड़ांध फैल रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही नालियों की मरम्मत करवाई जा रही है। गांव के श्मशान घाट में आज तक टीन शेड तक नहीं बन पाया, जिससे अंतिम संस्कार के समय लोगों को धूप और बारिश में खड़ा रहना पड़ता है। ग्रामीण इसे टापू माजरी के साथ सौतेला व्यवहार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सुरेश, बंटी और गुलशन सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायत के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार सरपंच और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। समस्या के समाधान में हो रही देरी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने मांग की है।
साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई और विकास कार्य शुरू नहीं किए गए तो वे पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पंच अमरनाथ का कहना है कि फंड की कमी के कारण कार्य प्रभावित हुए हैं। फंड मिलते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे और श्मशान घाट में टीन शेड का निर्माण भी प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed