सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Saini government silent on Haryana's rights: Digvijay

हरियाणा के हक पर सैनी सरकार मौन : दिग्विजय

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Saini government silent on Haryana's rights: Digvijay
सम्मेलन में  संबो​धित करते दि​ग्विजय सिंह चौटाला। - फोटो : हिड़ौरा में एसडीएम से बातचीत करते विधायक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जगाधरी स्थित एक निजी पैलेस में रविवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की ओर से युवा योद्धा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सम्मेलन के मंच से लेकर प्रेसवार्ता तक उन्होंने प्रदेश सरकार और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों पंजाब में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री को पंजाब की राजनीति में इतनी ही रुचि है तो उन्हें हरियाणा का पद छोड़कर वहीं नेतृत्व संभाल लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सबसे पहले एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) नहर के मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख जनता के सामने रखना चाहिए। चौटाला ने सवाल उठाया कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो क्या मुख्यमंत्री हरियाणा के हक का पानी दिलाने की गारंटी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के अधिकारों से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार अब तक ठोस स्टैंड लेने में असफल रही है।
पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर चौटाला ने इनेलो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, लेकिन वह धरातल पर नजर नहीं आया। इसे उन्होंने दिखावटी राजनीति करार दिया और कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और इनेलो तीनों दलों पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश का युवा अब वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहता है। सम्मेलन में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed