{"_id":"699b6405367b3e43d70c8c92","slug":"well-the-smugglers-broke-the-checkpoint-and-tried-to-crush-the-employees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151830-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खैर तस्करों ने नाका तोड़कर किया कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खैर तस्करों ने नाका तोड़कर किया कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया खैर की लकड़ी से भरा कैंटर। विभाग
- फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली/साढौरा। कलेसर राष्ट्रीय उद्यान से सटे वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। नाका तोड़कर भाग रहे कैंटर चालक ने वाहन कर्मचारियों की ओर वाहन मोड़ दिया। टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा कर 45 क्विंटलखैर की लकड़ी से भरा कैंटर काबू कर लिया गया। दूसरे मामले में रसूलपुर की पंचायती भूमि से 12 खैर के पेड़ काटकर ले जा रहे आरोपी ने भी कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
वन्य प्राणी विभाग के अनुसार छछरौली क्षेत्र के कोट गांव में गुप्त सूचना पर नाका लगाया गया था। संदिग्ध कैंटर को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय सीधे बैरिकेड्स तोड़ दिए और कर्मचारियों की ओर गाड़ी बढ़ा दी। कर्मचारी किसी तरह एक ओर हटे और अपनी जान बचाई। इसके बाद टीम ने तुरंत पीछा शुरू किया।
करीब 20 किलोमीटर तक सढौरा क्षेत्र की ओर भागते कैंटर को फाजिलपुर गांव के पास घेराबंदी कर रोक लिया गया। तलाशी में करीब 45 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर लीलूराम ने बताया कि इस मामले में दाउद, भूरा, सवरेज निवासी जाटावाला के अलावा कामिल खिलावाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर के मुताबिक खैर तस्करी के बड़े मामलों में जाटावाला गांव का नाम बार-बार सामने आता रहा है। हर कार्रवाई में आरोपियों का संबंध इसी गांव से निकलने से संगठित नेटवर्क की आशंका गहरा रही है।
रसूलपुर में टेंपो चढ़ाने की कोशिश में आरोपी काबू
साढौरा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रविवार सुबह गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने पंचायती भूमि से खैर के 12 कटे पेड़ों की लकड़ी से लदा टेंपो पकड़ा। आरोपी की पहचान जाटावाला निवासी यासीन के रूप में हुई है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। वन रक्षक रामकुमार के अनुसार जब टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक ने सीधे कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। टीम ने किसी तरह बचते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अन्य तस्कर फरार हो गए। जांच में वाहन से खैर के पेड़ के 40 टुकड़े बरामद हुए और पंचायती भूमि से 12 पेड़ ताजे कटे मिले।
Trending Videos

पकड़ा गया खैर की लकड़ी से भरा कैंटर। विभाग- फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।