सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Breeze brings relief; chances of rain today

Yamuna Nagar News: हवा ने दी राहत, आज बारिश होने के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Breeze brings relief; chances of rain today
दोपहर से समय खाली पड़ा जगाधरी वर्कशॉप रोड बाजार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। बारिश के बाद से जिले का मौसम सुहाना बना हुआ है। शनिवार को भी गर्मी और लू से राहत रही। हालांकि दोपहर में धूप से उमस रही। दिनभर चली हवा ने काफी राहत दी। वहीं विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील बने रहे और रविवार को बारिश की संभावना जताई है।
इस सप्ताह की शुरुआत प्रचंड गर्मी से हुई और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, सप्ताहांत में तापमान में आठ डिग्री की कमी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सप्ताह की शुरुआत में जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका था, वहीं सप्ताहांत में यह गिरकर 33.9 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान में कमी रही, वहीं, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसके साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हालांकि दोपहर में धूप तेज हुई, जिससे बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बाहर निकलने पर सिर व शरीर कपड़े से ढ़ककर निकले और लोगों को छतरी लेकर धूप से बचाव करते देखा गया। ऐसे में दोपहर को शहर की सड़कों व बाजारों में लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही। दोपहर में भले ही गर्मी हो रही है, लेकिन इन दिनों सुबह शाम का मौसम सुहाना बना हुआ है। तापमान कम होने से मौसम में सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास हो रहा है। ऐसे मौसम का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं। इससे बाजारों में लोगों की चहल-पहल देर शाम तक देखने को मिल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। रविवार को बारिश होने की संभावना है।
बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके साथ ही 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे मौसम में खुनकी बनी रहेगी।
रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है और तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

दोपहर से समय खाली पड़ा जगाधरी वर्कशॉप रोड बाजार। संवाद

दोपहर से समय खाली पड़ा जगाधरी वर्कशॉप रोड बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed