{"_id":"6a6272f284e336ab27011470","slug":"bulldozer-razes-illegal-colony-in-vyaspur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160047-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यासपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यासपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
Fri, 24 Jul 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को तोड़ती जेसीबी। डीटीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने व्यासपुर-शाहपुर रोड पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बुलडोजर चलाया। प्रशासन की मौजूदगी में करीब 2.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही कॉलोनी की कच्ची सड़कें और डीपीसी को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में आने वाली राजस्व संपदा व्यासपुर व शाहपुर में, व्यासपुर-शाहपुर रोड पर यमुना गैस एजेंसी के सामने अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मामले की जांच के बाद संबंधित भू-स्वामियों और कॉलोनाइजरों को हरियाणा नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम, 1963 के तहत नोटिस जारी किए गए थे।
विभागीय आदेश का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि उपायुक्त प्रीति के निर्देश पर कार्रवाई के दौरान सरस्वती हेरिटेज व्यासपुर के एसडीओ अंकुश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य प्रवर्तन ब्यूरो और व्यासपुर थाना पुलिस का पर्याप्त बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनाई गई सभी कच्ची सड़कें और डीपीसी को तोड़ दिया गया। डीटीपी राजेश कुमार ने कहा कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करना कानून का उल्लंघन है। उपायुक्त प्रीति और जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या बेचने से