फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chicken prices reach

Yamuna Nagar News: महंगी फीड से 260 रुपये किलो पहुंचा चिकन

Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chicken prices reach
यमुनानगर में पोल्ट्री फार्म पर मुर्गियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पोल्ट्री कारोबार इन दिनों बढ़ती लागत की मार झेल रहा है। मक्की, सोयाबीन, फीड और दवाओं के दाम बढ़ने से ब्रायलर मुर्गी तैयार करना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। कुछ समय पहले तक 180 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला चिकन अब 260 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
पोल्ट्री कारोबारियों के अनुसार सबसे अधिक बढ़ोतरी फीड और कच्चे माल के दामों में हुई है। पहले पोल्ट्री फीड करीब 37 रुपये प्रति किलोग्राम मिल जाती थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर करीब 50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसी प्रकार मक्की, जो फीड का प्रमुख घटक है, पहले करीब दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास उपलब्ध थी।
विज्ञापन

अब इसकी कीमत गुणवत्ता के अनुसार 2400 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। मक्की की आवक बिहार, ओड़ीसा, मध्यप्रदेश से आती है। पिछले दिनों पेट्रोल, डीजल के जो रेट बढ़े हैं उससे किराया भी बढ़ गया है। कारोबारियों का कहना है कि सोयाबीन, जो ब्रायलर मुर्गियों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत है, उसके दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोयाबीन की आपूर्ति मुख्य रूप से मध्यप्रदेश से होती है और वहां कीमत बढ़ने का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। इसके अलावा दवाइयों और अन्य जरूरी सामग्री के महंगे होने से उत्पादन लागत लगातार बढ़ती जा रही है। ब्रायलर मुर्गी को तैयार होने में सामान्य तौर पर 27 से 50 दिन का समय लगता है।
इस दौरान फीड, दवाइयों और देखभाल पर होने वाला खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। वहीं गर्मी के मौसम में उत्पादन भी करीब 10 प्रतिशत तक घट गया है, जिससे पोल्ट्री फार्म संचालकों पर दोहरी मार पड़ रही है। यमुनानगर जिले में व्यासपुर, लेदी, रादौर, सरस्वतीनगर, दराजपुर, साढौरा, फतेहपुर और साबापुर क्षेत्र पोल्ट्री कारोबार के प्रमुख केंद्र हैं। जिले में केवल ब्रायलर तैयार करने वाले 200 से अधिक पोल्ट्री फार्म संचालित हैं।

कारोबारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें : भंवर सिंह
पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन यमुनानगर के प्रधान भंवर सिंह का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में ब्रायलर तैयार करना पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। फीड, मक्की, सोयाबीन और दवाइयों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में उत्पादन लागत बढ़ने का असर बाजार में चिकन के दामों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कच्चे माल की कीमतों पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आने वाले समय में पोल्ट्री कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed