पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Court employee's body found in bushes, six named in murder case

Yamuna Nagar News: अदालतकर्मी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या करने के आरोप में छह नामजद

Tue, 07 Jul 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Court employee's body found in bushes, six named in murder case
हाथ जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते मृतक गुरमेल सिंह के परिजन। संवाद - फोटो : bari brahmana news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के कैत गांव निवासी और कुरुक्षेत्र जिला अदालत में सेवादार के पद पर कार्यरत 51 वर्षीय गुरमेल सिंह का शव सोमवार सुबह गांव बहरामपुर-कैत मार्ग पर सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला। परिजनों ने मृतक के बेटे के प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भांजे रवि कुमार ने बताया कि गुरमेल सिंह पिछले करीब 35 वर्षों से गांव कैत में परिवार सहित रह रहे थे और रोजाना सुबह सैर पर जाते थे। वह सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से सैर के लिए निकले थे। लेकिन दो घंटे तक घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस चौकी कलानौर में गुमशुदगी की सूचना दी। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजन गांव बहरामपुर से कैत मार्ग पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में गुरमेल सिंह का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम और डीएसपी मुख्यालय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सदर थाना पुलिस ने छह नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे, टायरों के निशान
घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। परिजनों के अनुसार शव पर घिसटने के निशान थे और दाहिना हाथ टूटा हुआ था। सड़क पर खून के धब्बे, कार के टायरों के निशान थे। मृतक की दोनों चप्पलें भी बरामद हुईं। वहीं सड़क किनारे बरगद के पेड़ के पास वाहन के टूटे हुए शीशे के टुकड़े मिले। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम की मौजूदगी में सभी साक्ष्य एकत्र कर कब्जे में लिए हैंं।

बेटे के प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या का आरोप
गांव कैत निवासी गुरमेल सिंह के परिजनों ने बेटे के प्रेम विवाह की रंजिश को हत्या की वजह बताया है। शिकायत के अनुसार गुरमेल सिंह के बेटे सुमित ने दिसंबर 2025 में नीचला लापरा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से युवती के परिजन परिवार से रंजिश रखने लगे थे और गुरमेल सिंह को जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव कैत के एक युवक ने आरोपियों को गुरमेल सिंह के बारे में बताया, जिसके बाद साजिश के तहत कार से टक्कर मारकर उनकी हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस आसपास और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हाथ जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते मृतक गुरमेल सिंह के परिजन। संवाद

हाथ जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते मृतक गुरमेल सिंह के परिजन। संवाद- फोटो : bari brahmana news

हाथ जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते मृतक गुरमेल सिंह के परिजन। संवाद

हाथ जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते मृतक गुरमेल सिंह के परिजन। संवाद- फोटो : bari brahmana news

हाथ जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते मृतक गुरमेल सिंह के परिजन। संवाद

हाथ जोड़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते मृतक गुरमेल सिंह के परिजन। संवाद- फोटो : bari brahmana news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed