{"_id":"6a4c0c47deb42451510fb5d5","slug":"mercury-drops-by-two-degrees-due-to-rain-for-the-third-consecutive-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159026-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीसरे दिन भी बारिश से दो डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीसरे दिन भी बारिश से दो डिग्री लुढ़का पारा
Tue, 07 Jul 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी के बाद बारिश का आनंद करती बच्ची। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में लगातार तीसरे दिन सोमवार को बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश की संभावना जताई है।
सुबह साफ आसमान के बाद करीब पौने 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश होने लगी। करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद लगभग 20 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करीब 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने मौसम सुहावना बना दिया। बारिश थमने के बाद भी आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बारिश से फसलों को फायदा : डॉ. अजीत
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मानसूनी परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं। इससे पूरे सप्ताह जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। यदि यही स्थिति बनी रही तो अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश धान सहित खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।