पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Painter on bike killed after being hit by a car

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Painter on bike killed after being hit by a car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी पाबनी खुर्द बस अड्डे के पास रविवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार कार पेंटर की मौत हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने सोमवार को मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मकोट निवासी कुलदीप उर्फ सोनी ने बताया कि उनका छोटा भाई 43 वर्षीय कर्मबीर गांव में ही रहता था और कार पेंटर का काम करता था। रविवार सुबह दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर काम के लिए निकले थे। कर्मबीर आगे और कुलदीप पीछे आ रहा था।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे जब वे जगाधरी-सढौरा मार्ग पर छोटी पाबनी खुर्द बस अड्डे के पास पहुंचे, तभी जगाधरी की ओर से आई कार ने कर्मबीर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मबीर बाइक से उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। उसके मुंह और दाहिने पैर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप के अनुसार कार चालक कुछ दूरी पर रुका। वह घायल भाई को संभालने लगा। इसी दौरान चालक कार लेकर भाग गया।
राहगीरों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। घायल को जगाधरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार का नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed